फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   योगी राज में विधायक ‘राजा’ असहाय

योगी राज में विधायक ‘राजा’ असहाय

Sat, 16 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
योगी राज में विधायक ‘राजा’ असहाय
योगी राज में विधायक ‘राजा’ असहाय
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

अपने तल्ख तेवर के लिए मशहूर नगर विधायक संजीव राजा अपने ही अधिकारियों की नाकामी से असहाय नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि चर्बी की दुर्गंध से शहर की जनता बहुत परेशान है। बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। प्रशासनिक अधिकारी मीट माफिया के सामने बौना साबित हो रहेे हैं।

चर्बी की दुर्गंध से नाराज नगर विधायक संजीव राजा ने कमिश्नर, आईजी, डीए, एडीएम व एसपी सिटी से बात की और दुर्गंध पर लगाम लगाने की मांग की। अब वह स्थिति में सुधार नहीं होने पर अधिकारियों को साक्ष्य के साथ घेरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर वासियों का आह्वान किया कि वह बदबू आने पर 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। उसके बाद वह शासन में इस मुद्दे को रखेंगे तो 100 डायल का रिकार्ड भी बता देगा कि अलीगढ़ शहर के लोग चर्बी की दुर्गंध से कितने त्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अवैध कट्टी को रोकने के लिए शहरवासियों से आग्रह किया कि जहां भी नालियों में खून बहता दिखे, वहां के लोग तुरंत थानेदार को सूचित करें। उन्होंने कहा कि बदबू व अवैध कट्टी के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो जवाबदेही प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed