{"_id":"609acee28ebc3e36da422fe4","slug":"70-vials-of-oxytocin-injection-caught-lawsuit-city-office-news-ali262908639","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 70 शीशियां पकड़ीं, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 70 शीशियां पकड़ीं, मुकदमा
विज्ञापन
फ्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 70 शीशियां (सात लीटर) मंगलवार को ड्रग विभाग की ने अकराबाद क्षेत्र की एक किराना दुकान से पकड़ीं। इसे बेचने वाला युवक भी मौके से गिरफ्तार किया गया। अकराबाद थाने में ड्रग इंस्पेक्टर हेमेंद्र चौधरी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि अकराबाद पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ऑक्सीटोसिन के लिए छापा मारी। इस दौरान किराना स्टोर पर पिंटू उर्फ प्रेम सिंह निवासी ग्राम टुआमाई, अकराबाद की किराना की दुकान से 70 इंजेक्शन (प्रति इंजेक्शन 100 एमएल) ऑक्सीटॉसिन पकड़े गए। दुकानदार इनको पशु पालकों को बेचता था। पशु पालक गाय व भैंस से दूध निकालने के समय जानवरों को लगाने में इनका प्रयोग करते थे।
हेमेंद्र चौधरी के मुताबिक जानवरों में लगने के बाद यह इंजेक्शन उनके दूध के साथ इंसानों के शरीर में प्रवेश करता है। इससे भयानक बीमारियां होने की आशंका रहती है। आरोपी पिंटू के खिलाफ थाना अकराबाद में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धारा 18 /27, आपदा प्रबंधन 3/4, महामारी अधिनियम तथा आईबीटी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।