फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   62 crores received for land acquisition in Aligarh Defense Corridor

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर: काम में आएगी तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए मिले 62 करोड़

Mon, 31 Mar 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

डिफेंस कॉरिडोर अंंडला नोड के विस्तार के लिए जीटी रोड पर धनीपुर एयरपोर्ट से आगे भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। इसी में किसानों को मुआवजा आवंटन के लिए रकम जारी की गई है। इसके लिए गांव जसरथपुर व जुलूपुर सिहोर के पास जमीन चयनित की गई है। 

विज्ञापन
62 crores received for land acquisition in Aligarh Defense Corridor
अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर अंडला नोड के जीटी रोड पर विस्तारित हो रहे एरिया के भूमि अधिग्रहण कार्य में अब तेजी आएगी। शासन ने वित्तीय वर्ष के अंत में भूमि अधिग्रहण के लिए 62 करोड़ 77 लाख 96 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। भूमि अधिग्रहण 80 फीसदी करीब पूरा हो गया है। अब बजट जारी होने के बाद कार्य में और तेजी आएगी।

विज्ञापन


बता दें कि डिफेंस कॉरिडोर अंंडला नोड के विस्तार के लिए जीटी रोड पर धनीपुर एयरपोर्ट से आगे भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। इसी में किसानों को मुआवजा आवंटन के लिए रकम जारी की गई है। इसके लिए गांव जसरथपुर व जुलूपुर सिहोर के पास जमीन चयनित की गई है। यहां 89 फीसदी किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति दे दी है और जिसके बाद 87 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी प्रक्रिया के तहत के लिए शासन से बजट मांगा गया था। 
विज्ञापन


इसी क्रम में शासन स्तर से 6277.96 लाख रुपये जारी किए हैं। इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर नोड के लिए भी धन जारी किया गया है। बता दें कि यहां भूमि अधिग्रहण का काम जारी है। अब तक 80 फीसदी भूमि का अधिग्रहण कर किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। अब किसानों को धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण का काम जारी है। शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी क्रम में आगे कदम उठाया जाएगा।-रामशंकर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी-सिटी मजिस्ट्रेट

स्टांप ड्यूटी में 100 फीसदी छूट से होगा आवंटन, रेट तय

एयरपोर्ट से महज तीन किमी दूरी पर बनने जा रहे इस नोड के लिए यूपीडा ने 4005 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर की दर से प्लॉट का रेट तय किया है। साथ में ही इसमें स्टांप ड्यूटी में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। अंडला नोड में खुली बोली से प्लाट आवंटन किए गए थे। इसमें निवेश मित्र पर आवेदन के जरिये आवंटन होगा व एंकर यूनिटों को 25 फीसदी का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। साथ में सड़क, स्ट्रीट लाइट, 24 घंटे बिजली पानी, ग्रीन एरिया, ड्रेनेज आदि के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।

इसलिए यहां हो रहा विस्तार
डिफेंस कॉरिडोर पलवह रोड स्थित अंडला नोड चूंकि आईओसीएल का बॉटलिंग प्लांट के पास है। इसलिए वहां बारूदी उत्पाद बनाने वाली यूनिट लगाने पर आईओसीएल की पाबंदी है। दूसरी बात ये कि अब वहां भूमि खाली नहीं है। ऐसे में एयरपोर्ट के पास दिल्ली-कानपुर-आगरा हाईवे से जोड़ते हुए यातायात के सुगम साधन को ध्यान में रखकर इसका विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed