{"_id":"5cdb2d8bbdec22072a552ff2","slug":"61557867915-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 जून तक हॉस्टल खाली कर दें एएमयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 जून तक हॉस्टल खाली कर दें एएमयू छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने तमाम छात्रों को 4 जून तक सभी सामानों के साथ हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है ताकि व्हाइट वॉश एवं मरम्मत का कार्य कराया जा सके। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शोध छात्रों के लिए समर हॉस्टल बनाए गए हैं।
एएमयू के डीएसडब्लू प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने इससे संबंधित दिशा-निर्देश छात्र एवं प्रवोस्ट के लिए जारी कर दिया है। हॉस्टल 25 जुलाई तक बंद रहेंगे।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान डायनिंग हॉल भी बंद रहेंगे। उन्होंने सभी हॉलों के प्रवोस्ट से व्हाइट वॉश एवं मरम्मत से संबंधित रिक्वायरमेंट देने को कहा है। शोध छात्रों के लिए आरएम हॉल एवं आफताब हॉस्टल तथा शोध छात्राओं के लिए एसएन हॉल एवं बेगम सुल्तान जहां हॉल में समर हॉस्टल का इंतजाम किया जा रहा है।