फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पत -िपत्नी के बीच दीवार बनी कॉल डिटेल-Cordination

पत -िपत्नी के बीच दीवार बनी कॉल डिटेल-Cordination

Thu, 03 Jan 2019 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पत -िपत्नी के बीच दीवार बनी कॉल डिटेल-Cordination
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के डोरी नगर की एक महिला और उसके कनाडा निवासी एनआरआई पति के बीच कनाडा सरकार के कड़े नियम-कानून दीवार बनकर खड़े हो गए हैं।

कनाडा दूतावास वीजा जारी करने के एवज में महिला से उसके और पति के बीच मोबाइल पर होने वाली बातचीत का ब्योरा मांग रही है, जबकि भारत सरकार के नियमों के मुताबिक महिला को व्यक्तिगत तौर पर कॉल डिटेल नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण महिला वीजा पाने के लिए परेशान हो रही हैं। बुधवार को महिला ने अपने पिता के साथ एसएसपी अजय कुमार साहनी से कॉल डिटेल निकलवाने के संबंध में गुहार लगाई है।

थाना गांधी पार्क के डोरी नगर निवासी हरजीत कौर पुत्री हरपाल सिंह की शादी 27 फरवरी दो 2016 में बिजनौर के गांव ढकौला के रहने वाले भजन सिंह पुत्र जय सिंह के साथ हुई थी। हरजीत कौर ने बताया कि पति कनाडा के मौंट्रेलियर शहर में रहकर 12 साल से नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें कनाडा सरकार की ओर से स्थायी नागरिकता जारी की जा चुकी है। शादी के बाद से लगभग तीन साल तक ससुराल में रहने के बाद अब पति के साथ कनाडा में शिफ्ट होने का पिछले दिनों प्लान बना। उसने वीजा के लिए आवेदन किया तो 18 दिसंबर को शादी के दस्तावेजों के साथ दिल्ली स्थित कनाडा दूतावास में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से एंबेसी के अधिकारियों ने कनाडा के नियम-कानूनों का हवाला देते हुए 2016 से अब तक पति के साथ फोन पर होने वाली बातचीत का ब्योरा बतौर सुबूत मांगा है। इसके बाद ही वह वीजा जारी करने की बात कह रहे हैं।

इधर, एसएसपी अजय कुमार साहनी ने मामले में नियमों के अनुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। एसएसपी का कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से कुछ लिखित में आएगा तो महिला की मदद की जाएगी।


शादी होने के गवाह बने सांसद
एसएसपी के पास पहुंची हरजीत कौर ने शादी के दस्तावेजों के तौर पर सांसद सतीश गौतम का संस्तुति पत्र भी दिखाया। इस पत्र के अनुसार सांसद सतीश गौतम ने हरजीत कौर और भजन सिंह की शादी 27 फरवरी 2016 को आगरा रोड स्थित ली ग्रांड फार्म हाउस में संपन्न होने की बात अपने लेटरहेड में लिखकर दी है। महिला का दावा है कि वह यह सभी दस्तावेज और शादी के फोटो दूतावास के अलावा एसएसपी को भी दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed