{"_id":"5bfda93cbdec2241607113df","slug":"61543350588-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालानगरी में डिवाइडर से हुई दुर्घटना तो पीडब्लूडी अधिकारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालानगरी में डिवाइडर से हुई दुर्घटना तो पीडब्लूडी अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
रामघाट रोड पर तालानगरी क्षेत्र में पीडब्लूडी द्वारा बनाये गये डिवाइडरों को जानलेवा बताते हुए औद्योगिक चेतना समिति के पदाधिकारियों ने गत दिवस डीएम को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि डिवाइडर काफी नीचे हैं जो कि रात में सामने से वाहन की लाइट पडने पर दिखाई नहीं देते और दुर्घटना हो जाती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत रिफलेक्टर लगाने के आदेश दिए हैं।
साथ ही दुर्घटना होने पर पीडब्लूडी के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। बताते चले कि सोमवार रात घर से तालानगरी फैक्ट्री आ रहे घी व्यापारी गौतम सिंह की कार डीपीएस के सामने डिवाइडर से टकरा गई जिसमें वह तो बाल बाल बच गये लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।