{"_id":"5ba40556867a55013d11a8eb","slug":"61537475926-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर स्टैप डिलीवर न होने पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर स्टैप डिलीवर न होने पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे राशन डीलर
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राशन डीलरों ने शुक्रवार से डोर स्टेप डिलीवरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस मामले में आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हुए समझौते का समय सीमा निकलने के बाद भी पालन न करने का आरोप लगाया।
प्रदेश महासचिव विजय विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष मूलचंद लोधी, महासचिव नेपाल सिंह व साबिर अली ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पांच सितंबर से पूरे प्रदेश में राशन डीलरों ने हड़ताल की थी। अधिकारियों के आश्वासन पर यह हड़ताल स्थगित की गई।
हमारी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन समय सीमा निकल जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर शुक्रवार से डोर स्टेप डिलीवरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है।