{"_id":"5b47ba4c4f1c1b3d5e8b54cd","slug":"61531427404-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मलबे की सफाई, बाद में पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मलबे की सफाई, बाद में पढ़ाई
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बेगपुर में प्राथमिक बालक पाठशाला संख्या-60 के बच्चों ने पहले मलबे की सफाई की, फिर बाद में पढ़ाई की। इन्हीं बच्चों ने बुधवार को पाठशाला की छत तोड़े जाने से सड़क पर पढ़ाई की थी।
विद्यालय पहुंचे बच्चों और शिक्षकों ने पढ़ाई से पहले मलबे की सफाई की। गौर हो कि बुधवार को विद्यालय की छत तोड़े जाने से बच्चों की पाठशाला सड़क पर लग गई थी। मलबा भी विद्यालय के सामने डाल दिया गया था।
इसकी सूचना शिक्षिका हेमलता कौशिक ने बीएसए को फौरन दे दी। इसके बाद बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी हेमलता सिंह कुछ देर में विद्यालय पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
दरअसल, विद्यालय का संचालन किराये की इमारत में हो रहा है। भवन स्वामी संजय सिंह के अनुसार विद्यालय की छत जर्जर हो गई थी। अनहोनी घटना न हो, इसके लिए वह छत तुड़वा रहे थे। हालांकि, उन्हें बिना नोटिस दिए छत तोड़ने के चलते नोटिस दिया गया है।
विद्यालय को सरकारी इमारत में स्थानांतरित करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। पत्रावली तैयार हो गई है। बस, अब जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से अनुमति मिलनी बाकी है।
-डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए