फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एससी एसटी आंदोलन में दर्ज मुकदमों की जांच होगी

एससी एसटी आंदोलन में दर्ज मुकदमों की जांच होगी

Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एससी एसटी आंदोलन में दर्ज मुकदमों की जांच होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बीती दो अप्रैल को हुए एससी एसटी आंदोलन के दौरान रेलवे एक्ट के तहत दर्ज हुए मुकदमों की जांच एसआई प्रदीप यादव को सौंपी गई है। आरपीएफ इलाहाबाद मंडल के कमांडेंट के अमरेश कुमार के अवकाश के जाने पर आगरा के कमांडेंट एस जैड खान ने इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

आरपीएफ के इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि आंदोलन और धरना प्रदर्शन के दौरान रेलवे ट्रैक पर रेल गाटर डालने, स्लीपर डालने के कारण मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख गया है। इसकी जांच फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर हो रही है। जांच के बाद आगे के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इधर, सवर्ण आंदोलन के दौरान मंगलवार को पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरती गई। आरपीएफ के 16 सिपाहियों को अतिरिक्त गश्त पर लगाया गया है। एसआई और दूसरे कर्मी भी पूरे दिन इसी के मद्देनजर स्टेशन और आसपास में गश्त बढ़ाई गई है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि पूरे दिन गश्त रही है। कहीं किसी तरह का धरना प्रदर्शन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंडी सड़क पर होती रही पुलिस की गश्त
सवर्ण आंदोलन के दौरान कलक्ट्रेट से ठंडी सड़क, यूनिवर्सिटी सर्किल, तस्वीर महल, शमशाद मार्केट, जिला पंचायत भवन, जिला कोषागार के बाहर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की गश्त होती रही। कहीं कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं होने से पुलिस की राहत की सांस ली। ज्यादा सुरक्षा कलक्ट्रेट परिसर के बाहर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed