{"_id":"5a8c83aa4f1c1b4d588b992b","slug":"61519158186-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हर विभाग में होंगे सतर्कता अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हर विभाग में होंगे सतर्कता अधिकारी
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जल्द ही हर सरकारी कार्यालय में सतर्कता अधिकारी नामित होंगे। शासन ने यह निर्णय सरकारी कामकाज एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया है।
यह घोषणा राज्य सतर्कता आयोग के सदस्य प्रदीप कुमार कंसल ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेस से रूबरू होते हुए की। उन्होंने कहा कि अब हर सरकारी विभाग में सतर्कता अधिकारी होंगे।
जिन विभागों में अब तक सतर्कता अधिकारी नामित नहीं हुए हैं, वहां जल्द ही उनकी तैनाती करा दी जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों को नामित अधिकारी की सूचना डीएम के माध्यम से 15 दिन के अंदर आयोग को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वह राशन वितरण के संबंध में मुनादी कराकर ही वितरण सुनिश्चित कराएं। इसकी रिपोर्ट आयोग को दें। जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी पुष्टाहार वितरण की सूचना आयोग को देने को कहा। इस मौके पर एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, डीएसओ नीरज सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।