{"_id":"5a53cf744f1c1b10788b7446","slug":"61515442036-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से बर्खास्त कर्मचारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से बर्खास्त कर्मचारियों ने की नारेबाजी
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
2008 में भारत सरकार मुद्रणालय में भर्ती हुई 57 कर्मचारियों को आज नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सोमवार को जैसे ही इसकी जानकारी कर्मचारियों को हुई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।
उन्होंने इसका विरोध किया तो अधिकारियों ने पुलिस बुला ली, और सभी कर्मचारियों को गेट के बाहर कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने गेट के बाहर खड़े होकर सांसद सतीश गौतम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जिस तरह नौकरी से निकाला गया है यह न्याय संगत नहीं है। सभी अब उम्र के इस पड़ाव पर हैं कि उन्हें नई नौकरी मिलना मुमकिन नहीं है। परिवार के खाने के लाले पड़ जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से सभी कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर रखने की मांग की है।