{"_id":"59ef9c054f1c1b70548b9155","slug":"61508875269-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकौड़े में पड़ने वाली मिर्च का नमूना फिर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकौड़े में पड़ने वाली मिर्च का नमूना फिर फेल
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर पकौड़े में पड़ने वाली मिर्च का नमूना फिर फेल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बिकने वाले पकौड़े में पड़ने वाली मिर्च का नमूना फिर फेल हो गया। मिर्च में कैंसरजनित रंग सूडान डाई पाया गया है। प्रयोगशाला विशेषज्ञों ने इसे अनसेफ करार दिया है।
इधर इगलास के परचून व्यवसायी के यहां से लिया गया सरसों के तेल एवं हस्तपुर से लिया गया कुट्टू के आटे का नमूना भी फेल हुआ है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई की तैयारी में है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित पकौड़ा विक्रेता बेगमबाग निवासी कौशल के यहां से मिर्च का नमूना लिया था। जांच में यह अनसेफ पाया गया। विक्रेता की अपील पर दोबारा जांच की गई तो इसमें कैंसर जनित अखाद्य रंग सूडान डाई पाया गया।
विज्ञापन
यही नहीं 21 जुलाई को इगलास के सिंघल ट्रेडर्स के यहां से लिया गया सरसों के तेल का नमूना भी फेल हो गया। इसमें मेटेलिक यलो कलर की मिलावट पाई गई।
जबकि गांव हस्तपुर के परचून विक्रेता चंदन सिंह की दुकान से लिए गए कुट्टू के आटे के सैंपल में कीड़े पाए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अनसेफ पाए गए मिर्च, कुट्टू के आटे एवं सरसों के तेल के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जनपद में पनप रहा अखाद्य पदार्थों का कारोबार
खाद्य सुरक्षा विभाग की तमाम कार्रवाइयों के बाद भी जनपद में अखाद्य एवं दूषित पदार्थों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले छह माह की कार्रवाई पर गौर फरमाएं तो छह माह में 213 खाद्य वस्तुओं के नमूने भरे गए। इनमें से 180 नमूने प्रयोगशाला परीक्षण में फेल हो गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने स्वीकार किया कि 180 नमूने फेल साबित हुए हैं, लेकिन इनमें मात्र आठ नमूने अनसेफ केटेगरी के पाए गए हैं। अन्य अधोमानक पाए गए हैं। उन्होंने दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि या तो वे इस तरह का कृत्य छोड़ दें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहें।