{"_id":"59b59e024f1c1bea7f8b5b26","slug":"61505074690-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर 30 के दिग्गज दे रहे हैरिटेज के बच्चों को ट्रेनिंग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर 30 के दिग्गज दे रहे हैरिटेज के बच्चों को ट्रेनिंग...
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर 30 के दिग्गज दे रहे हैरिटेज के बच्चों को ट्रेनिंग
ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।
सुपर 30 के टीचर उपेंद्र कुमार एवं सत्येंद्र तिवारी हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर क्लास के बच्चों को पढ़ाई जारी रखते हुए इंजीनियरिंग (आईआईटी) की तैयारी कैसे करें, इसका प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह यह भी बता रहे हैं कि सुपर 30 में बच्चों का चयन कैसे होता है और किस तरह गुरु आश्रम की तरह छात्र आईआईटी की तैयारी करते हैं।
रामघाट रोड स्थित हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में सुपर 30 के रसायन विज्ञान के उपेंद्र कुमार एवं भौतिकी विज्ञान के सत्येंद्र तिवारी पिछले पांच दिन से क्लास 11 एवं 12वीं के छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 दिन का है।
मुख्य मकसद सीबीएसई की पढ़ाई जारी रखते हुए आईआईटी की तैयारी से संबंधित टिप्स देना है। इसमें छात्रों को भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराया जा रहा है। स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन ने बताया कि सुपर 30 के शिक्षकों के आने से सबसे बड़ा फायदा छात्रों के बैठने की क्षमता में वृद्धि है। 45 मिनट की क्लास में छात्र ऊबने लगते है जबकि सुपर 30 के शिक्षकों के साथ बिना थकान ढाई घंटे का क्लास उत्साह एवं जोश के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस विशेष प्रशिक्षण के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुक्ल नहीं लिया जा रहा है। खुशी की बात यह है कि दूर-दूर के बच्चे अपने संबंधियों के पास रहकर क्लास कर रहे हैं। उपेंद्र कुमार ने बताया कि सुपर 30 में छात्रों का चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। 10वीं एवं 11वीं के छात्रों का चयन किया जाता है। 10वीं के छात्रों को 16 से 17 महीने एवं 11वीं के छात्रों को एक साल गुरु आश्रम की तरह शिक्षकों के साथ रखकर पढ़ाया जाता है।
उन्होंने बताया कि 10वीं में आने वाले छात्रों के परिणाम ज्यादा बेहतर हैं। उपेंद्र कुमार एवं सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सुपर 30 द्वारा पटना में आईआईटी का रिजल्ट आने के पहले मीडिया को छात्रों के नाम एवं रोल नंबर दे दिया जाता है। सफलता का दावा करने वाले कोचिंग संस्थानों को भी ऐसा ही करना चाहिए ताकि हकीकत लोगों के सामने आए।
उन्होंने कहा कि सुपर 30 में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी कंपनियां, समाजसेवी, डॉक्टर, इंजीनियर व बिजनेस मैन आदि आर्थिक मदद करते हैं। इस अवसर पर स्कूल के संयुक्त सचिव वीके चौधरी, सीनियर प्रिंसिपल कैप्टन वैंक्टेश, प्रिंसिपल मो. आसिम रूमी, अमृता सिंह, पुरुषोत्तम, वसीम आदि मौजूद थे।