{"_id":"5984d8704f1c1b1f3f8b472c","slug":"61501878384-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कंाटेस्ट को ऑडीशन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कंाटेस्ट को ऑडीशन आज से
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कंाटेस्ट को ऑडीशन आज से
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने और शहर के लोगों को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर देने के उद्देश्य से अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा जश्न-ए-आजादी महोत्सव का आयोजन 9 अगस्त से किया जा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही जन सहभागिता के लिए भी इस कार्यक्रम में सभी के लिए दरवाजे खुले हैं।
12 अगस्त को उड़ान आजादी की कार्यक्रम की श्रृंखला में मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कंाटेस्ट प्रतियोगिता रामघाट रोड स्थित सुभम समागम बैंक्वेट हॉल में शाम पांच बजे से होगी। इसके लिए प्रतियोगियों का ऑडिशन पांच (आज) और छह अगस्त को दोपहर 3.30 बजे से रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल (देवत्रय हास्पिटल के पास) आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मिस अलीगढ़ के लिए आयु वर्ग 17 वर्ष से 25 वर्ष है। मिसेज अलीगढ़ के लिए आयु वर्ग 18 से 40 वर्ष है। ऑडीशन वॉक और इंट्रोडक्शन के आधार पर होगा। चयनित प्रतिभागियों को फाइनल के लिए ग्रूमिंग किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 8392931061 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैंक और एलआईसी संगठनों ने की बैठक
जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के सिलसिले में शुक्रवार को अमर उजाला ताला नगरी कार्यालय पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन अलीगढ़ और एलआईसी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। साथ ही दायित्व भी लिए। बैठक में वीके शर्मा, आरसी मौर्य, वीके शर्मा, शर्मिला कुलश्रेष्ठ, प्रमोद उपाध्याय, अजय कपूर, सचिन जैन उपस्थित थे। इसके अलावा रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी से चेतन पांडे, चंद्रेश अग्रवाल, राजीव शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज सहयोगी हैं। इनके अलावा कृष्णा इंटरनेशनल, बाल जीवन घुट्टी, शेखर का रीयल स्टेट ग्रुप, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, रेडियो पार्टनर बिग एफएम, केबल पार्टनर वरुण केबल नेटवर्क और एसएमएस पार्टनर एटी न्यूज हैं।
चौराहे सजाने आए आगे
किशनपुर तिराहे- रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी
सासनी गेट चौराहा- अलीगढ़ क्लब और इनर व्हील क्लब अलीगढ़ सिटी