फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब हर रविवार होगा ‘मच्छर पर वार’

अब हर रविवार होगा ‘मच्छर पर वार’

Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अब हर रविवार होगा ‘मच्छर पर वार’
अब हर रविवार होगा ‘मच्छर पर वार’
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही कमर कस ली है। अब ‘मच्छर पर वार’ नामक अभियान चलाया जाएगा। इसमें हर रविवार डेंगू संभावित स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा और जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। गत दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग को डेंगू और अन्य बैक्टीरियल बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए निर्देश दिए गए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी आदि में डेंगू के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि तय कर लें कि अस्पताल परिसर में और आसपास कहीं भी पानी न भरा हो। गंदगी न हो।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सीएमएस ने किया निरीक्षण
मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और डेंगू आदि को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव के लिए और अन्य जांच आदि के लिए आई महिलाओं को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय
- यह मच्छर दिन में काटता है। घर में कीटनाशक का छिड़काव करते रहें।
- घर में कूलर, बाल्टी, फ्लावर पॉट, फ्रिज, घड़े आदि का पानी बदलते रहें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में अंडे देता है।
- शरीर पर मच्छर निरोधक औषधियों, नीम का तेल, सरसों का तेल लगाएं। पूरी बांह की कमीज पहनें।
- घर के आसपास पानी इकट्ठा होने वाली जगहों को मिट्टी से भर दें। संभव न हो तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
लक्षण
तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, तेज बदन दर्द, तेज सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी, शरीर पर दाने, मुंह या नाक में से खून। अगर ऐसा हो रहा है तो अपने नजदीकी चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed