फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   60 percent vote is ours, 40 percent divided also: Maurya

अलीगढ़ः 60 प्रतिशत वोट हमारा, 40 प्रतिशत में भी बंटवारा : मौर्य

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
60 percent vote is ours, 40 percent divided also: Maurya
विधायक दलवीर सिंह से मुलाकात करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य । - फोटो : CITY OFFICE
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को विधानसभा संचालन समिति के पदाधिकारियों से कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव चुनौती मानकर लड़ें । यह 2014 एवं 2019 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है। चुनाव में 100 में से 60 प्रतिशत वोट हमारा है। 40 प्रतिशत में बंटवारा है और इस बंटवारे में भी हम हैं। मौर्य ने कहा कि अगले 40 साल तक देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी। विपक्ष कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसॉर्ट में अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज) की विधान सभा संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। उससे बड़ा कोई गठबंधन नहीं हो सकता। अति आत्मविश्वास में हम लोग छह सीटें हार गए अन्यथा आंकड़ा 70 के पार होता। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में हम जीत रहे हैं, यह सच है। 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं, यह भी सत्य है। 2014 और 2019 से इस बार ज्यादा वोट मिलेंगे। 51 प्रतिशत वोट 2019 में पाए थे। नौ प्रतिशत वोट बढ़ चुका है। इसमें और वृद्धि करना है।
विज्ञापन

अखिलेश, राहुल, प्रियंका, ओवैसी भी बोलेंगे भारत माता की जय
डिप्टी सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के चुनाव से पहले रोजा इफ्तार पार्टी करते थे। ईद-बकरीद पर बिजली देते थे। कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाते थे। 2017 के बाद रामद्रोही रामभक्त हो गए। देवताओं का अपमान करने वाले उनकी चौखट पर माथा टेकते नजर आए। 2014 में अखिलेश यादव कुंभ में स्नान करने नहीं गए। कमल की ताकत है कि वह 2019 में कुंभ में स्नान करने गए। राहुल गांधी जनेऊ धारण करते हैं, यह मीडिया को बताया जाता है। मैडम प्रियंका देवी की बड़ी पुजारिन लगतीं हैं। कमल की ताकत देखना... 2022 का चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश, राहुल, प्रियंका और ओवैसी अपने भाषण की शुरूआत भारत माता की जय एवं वंदेमातरम् से करेंगे। मजबूरी में ही सही लेकिन भारत माता की जय कहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ी अदालत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ की मिसाइल से सेना के जवान देंगे पाक को जवाब
पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के दस अच्छे कार्यों को जुबान पर याद रखना। चाय-पान की दुकान पर नॉन स्टॉप उपलब्धियां बताना। विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय बन रहा है। किसी दूसरी पार्टी की सरकार ऐसा करने का साहस नहीं करती। पाकिस्तान में आतंकियों को पैदा करने की फैक्टरी चल रही है। अलीगढ़ में बनने वाली मिसाइल से सेना के जवान उसका जवाब देंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी आदि मौजूद थे। विधायक रवेंद्रपाल सिंह, अनिल पाराशर, संजीव राजा, ठाकुर श्यौराज सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विवेक सारस्वत, चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, हेमंत राजपूत, अनीता जैन, प्रमोद गुप्ता, भूपेंद्र वार्ष्णेय, मानव महाजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed