{"_id":"6a17605e3ac1ae78b3034ad2","slug":"60-cameras-will-monitor-the-idgah-aligarh-news-c-2-gur1004-983774-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 60 कैमरों से होगी ईदगाह पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 60 कैमरों से होगी ईदगाह पर निगरानी
विज्ञापन
रोशनी से जगमग ईदगाह।
- फोटो : samvad
शाहजमाल स्थित ईदगाह क्षेत्र में 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए नमाज के दौरान की व्यवस्थाओं की लाइव मॉनिटरिंग होगी।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इसके लिए एक अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, कुर्बानी अवशेष निस्तारण, छुट्टा पशुओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। ईदगाह और जामा मस्जिद तक जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाने, बैरिकेडिंग कराने, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नगर निगम के सभी अधिकारियों को मुस्तैद कर दिया गया है।
प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी नामित करते हुए उनके साथ अभियंता, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, प्रकाश विभाग, जलकल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। शहर में लगभग 100 स्थानों पर कुर्बानी अवशेष संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं।