फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   60 bighas of moong submerged due to cutting of Bamba track

Aligarh News: बंबा की पटरी कटी, 60 बीघा मूंग की फसल जलमग्न, भूसा हुआ खराब, किसान परेशाना

Thu, 15 May 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 01:38 AM IST
सार

बंबा ओवरफ्लो कर रहा था। शाम करीब चार बजे पुल के समीप पटरी से रिसाव शुरु हो गया और थोड़ी ही देर में पटरी कट गई। जिससे बंबा का पानी आसपास के खेतों की ओर भरने लगा। इससे मूंग की फसल और भूसा खराब हो गया।

विज्ञापन
60 bighas of moong submerged due to cutting of Bamba track
गांव नगला सरताज के समीप कटी बंबा की पटरी - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

थाना गोंडा क्षेत्र के गांव नगला सरताज और भडीरा के मध्य 13 मई शाम भडीरा माइनर (बंबा) की पटरी कटने से 60 बीघा मूंग की फसल जलमग्न हो गई। 20 बीघा में रखा गया भूसा खराब हो गया। सिंचाई विभाग के कर्मियों ने देर रात को बंबा के हेड से पानी का बहाव बंद करा दिया। 14 मई दोपहर विभागीय टीम ने जेसीबी के जरिए पटरी के कटान को बंद कराया।

विज्ञापन


गांव नगला सरताज और भडीरा के किसान मुकेश कुमार, धर्मवीर सिंह, हाकिम सिंह, नाहर सिंह, विक्रम सिंह, सुंदर सिंह, रज्जू सेठ, पप्पू सिंह, इंद्रपाल सिंह और राम रतन ने बताया कि गांव के समीप से भडीरा माइनर गुजर रहा है। 13 मई को बंबा ओवरफ्लो कर रहा था। शाम करीब चार बजे पुल के समीप पटरी से रिसाव शुरु हो गया और थोड़ी ही देर में पटरी कट गई। जिससे बंबा का पानी आसपास के खेतों की ओर भरने लगा। इससे उनकी 60 बीघा मूंग की फसल और 20 बीघा में रखा भूसा खराब हो गया।
विज्ञापन


किसानों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। पटरी को बंद करने का प्रयास करने लगे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे। सूचना देते हुए किसानों ने विभागीय टीम के साथ बंबा के हेड पर जाकर पानी को बंद कराया। देर रात पानी का बहाव बंद हुआ। अगले दिन दोपहर जेसीबी से कटी पटरी को सही कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed