फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   60 bed hostel built in Aligarh sports stadium

Aligarh: स्पोर्ट्स स्टेडियम में 60 बेड का छात्रावास बनकर तैयार, मार्च में खेल विभाग को होगा हस्तांतरित

Fri, 27 Dec 2024 04:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

स्टेडियम में 579.63 लाख रुपये से तीन मंजिला छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। इसमें 60 बेड होंगे। छात्रावास के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा।

विज्ञापन
60 bed hostel built in Aligarh sports stadium
स्टेडियम में हॉस्टल की बिल्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 60 बेड का छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। अब केवल छात्रावास में फिनिशिंग का काम बाकी रह गया है। मार्च में कार्यदायी संस्था खेल विभाग को छात्रावास हस्तांतरित करेगी। हस्तांतरित होने से पहले टीम छात्रावास का निरीक्षण करेगी। छात्रावास में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ी ठहरेंगे। अब तक बाहरी खिलाड़ियों को स्कूलों में ठहरना पड़ता है।

विज्ञापन


दिसंबर तक खिलाड़ियों को छात्रावास (हॉस्टल) की सौगात मिल जाएगी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक छात्रावास न होने से दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को विद्यालयों आदि जगहों पर ठहराना पड़ता था। स्टेडियम में 579.63 लाख रुपये से तीन मंजिला छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। इसमें 60 बेड होंगे। इस छात्रावास का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कर रही है। छात्रावास के भूतल में वाहन पार्किंग, वार्डन का आवास होगा। पहली मंजिल पर आठ कमरे और भोजनालय होगा। दूसरी मंजिल पर 12 कमरे और मनोरंजन हॉल होगा। एक कमरे में तीन-तीन खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

छात्रावास बनने से बाहरी खिलाड़ियों को स्कूलों में नहीं ठहराना पड़ेगा। वह स्टेडियम परिसर में रहेंगे।-विकास चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले खिलाड़ियों को स्कूलों में ठहराया जाता था। इसमें समय और पैसे दोनों बर्बाद होते थे। अब नहीं होंगे।-लोकेशकांत
मार्च में छात्रावास खेल विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले टीम छात्रावास की गुणवत्ता की जांच करेगी।-राम मिलन, जिला क्रीड़ा अधिकारी


बैडमिंटन हॉल होगा दुरुस्त
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल दुरुस्त होगा। इसके लिए खेल विभाग ने खेल निदेशालय को धन के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि बैडमिंटन हॉल के ऊपरी हिस्से में टिन शेड से पानी टपक रहा है। उसे दुरुस्त कराने के लिए करीब 9 लाख रुपये मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed