{"_id":"66eef37eaaf046dc8a01bf0f","slug":"54-people-caught-stealing-electricity-in-aligarh-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली चोरी करते 54 लोग पकड़े, सभी पर मुकदमा दर्ज, यहां चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली चोरी करते 54 लोग पकड़े, सभी पर मुकदमा दर्ज, यहां चला अभियान
Sat, 21 Sep 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:55 PM IST
सार
किला रोड, जमालपुर, सराय काजी, सराय मिश्र, जंगलगढ़ी, शिवलोक कॉलोनी, भुजपुरा, नगला कलार आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। भीम नगरिया, बड़ा गांव क्षेत्र में 6 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
अलहदादपुरि में बिजली चोरी पकड़ने का चला अभियान
- फोटो : विभाग
विस्तार
अलीगढ़ के बिजली विभाग की टीम ने 21 सितंबर को बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में अभियान चलाया। इस दौरान 54 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता पंकज गोयल ने बताया कि किला रोड, जमालपुर, सराय काजी, सराय मिश्र, जंगलगढ़ी, शिवलोक कॉलोनी, भुजपुरा, नगला कलार आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। भीम नगरिया, बड़ा गांव क्षेत्र में 6 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। पनैठी में 3, बोेनेर में 2, गढ़राना में 4, राजमऊ में 5 लोगों सहित अन्य जगहों से कुल 54 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन