Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   54 new special wards in AMU JN Medical College Aligarh

AMU: जेएन मेडिकल कॉलेज में बनेंगे नए 54 स्पेशल वार्ड, लगेंगे दस करोड़, तीमारदारों के लिए भी बनेगी इमारत

Wed, 12 Nov 2025 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 10:06 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, मथुरा, रामपुर सहित अन्य जिलों से रोजाना ओपीडी और इमरजेंसी में सात से आठ हजार मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जाता है।

विज्ञापन
54 new special wards in AMU JN Medical College Aligarh
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मरीजों के लिए बेड क्षमता में विस्तार किया जाएगा। अब करीब दस करोड़ से तीन मंजिला 54 स्पेशल वार्ड का ब्लाक बनाया जा रहा है। हर फ्लोर पर 18 वार्ड होंगे। इसके निर्माण के साथ ही मेडिकल कॉलेज में बेड क्षमता 1300 से बढ़कर 1354 हो जाएगी। नए वार्ड बनने से मरीजों को उपचार के लिए आरामदायक माहौल मिलेगा। तीमारदारों के लिए विशेष हॉल भी तैयार किए जाएंगे, जिससे उन्हें ठहरने की सुविधा होगी।

विज्ञापन


वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 32 स्पेशल वार्ड ही हैं। यह वार्ड भी सन 2005 के आसपास बने थे। यह अक्सर ही पूरी तरह बुक रहते हैं। ऐसे में मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती करना पड़ता है। इस स्थिति में मरीज के साथ आने वाले तीमारदार को वार्ड की गैलरी या खुले आसमान के बाहर ठहरना पड़ता है या मेडिकल कॉलेज के इर्द-गिर्द घरों को किराये पर लेना पड़ता है। 
विज्ञापन


इन 54 नए स्पेशल वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, मथुरा, रामपुर सहित अन्य जिलों से रोजाना ओपीडी और इमरजेंसी में सात से आठ हजार मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जाता है। इसमें ज्यादातर मरीजों के तीमारदारों की प्राथमिकता स्पेशल वार्ड होता है, लेकिन 32 वार्ड होने के चलते उन्हें वार्ड नहीं मिल पाता है। इससे प्रतीक्षा सूची लंबी हो जाती है। अब मेडिकल प्रशासन ने नए स्पेशल वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

54 स्पेशल वार्ड और मरीजों के तीमारदारों के लिए इमारत बनेगी। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये आने की संभावना है।-प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, प्राचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed