फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   53 complaints came in Samprun Samadhan Diwas only four resolved

Aligarh News: ये है सम्पूर्ण समाधान दिवस, आईं 53 शिकायतें, केवल चार का हुआ निस्तारण

Sat, 18 Mar 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 06:21 PM IST
सार

अलीगढ़ के अतरौली तहसील में डीएम की अध्यक्षता में  सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 53 शिकायतें आईं और केवल चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए संदर्भित कर दिया गया।

विज्ञापन
53 complaints came in Samprun Samadhan Diwas  only four resolved
अतरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता पूरे महिने डीएम की अध्यक्षता वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का इंतजार करती है। जब सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होता है, तो उसमें आईं शिकायतों की संख्या और उनमें से कितनों का समाधान हुआ, यह देखने लायक होता है। अलीगढ़ के अतरौली तहसील में डीएम की अध्यक्षता में  सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 53 शिकायतें आईं और केवल चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए संदर्भित कर दिया गया।
विज्ञापन


इन शिकायतों का किया निस्तारण
डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में अतरौली तहसील के एनेक्सी सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने ग्राम ककेथल में चारागाह की 22 बीघा भूमि के कुछ हिस्से में ग्राम प्रधान पति द्वारा गेंहू की फसल बोये जाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीडीओ अतरौली को कड़ी फटकार लगाते हुए गेंहू की कटाई कराकर धनराशि शासकीय खाते में भेजने के निर्देश दिये। ब्लॉक गंगीरी के ग्राम राजगहीला निवासी बबलू ने बताया कि उनका नलकूप एवं आटा चक्की का संयुक्त कनेक्शन है अब वह चक्की नहीं चलाना चाहते ऐसे में केवल नलकूप का ही कनेक्शन रखा जाए। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को आटा चक्की का कनेक्शन एक सप्ताह में संशोधन कराने के निर्देश दिये। 
विज्ञापन


महगवां के ग्रामवासियों ने राशन डीलर मलखान सिंह के विरूद्ध राशन की कालाबाजारी करने की शिकायत की जिस पर डीएम ने डीएसओ को जांच एवं कार्यवाही कर सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कच्ची गढ़ी निवासी संतोश कुमार ने जनहित में पुलिया का जाल ठीक कराने एवं नगर पालिका कार्यालय के नीचे बने शौचालय में दरवाजा लगवाने की फरियाद की जिस पर अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह में समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों में इतनी आईं शिकायतें
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 22, पुलिस की दस, विकास की सात, विद्युत की सात एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित दस समेत कुल 53 शिकायतें पटल पर प्राप्त हुईं जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। प्राप्त शिकायतों में पांच शिकायतें ऐसी भी रहीं जिनमें टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। 

बाकी शिकायतों को होता है यह
मौके पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता, वे शिकायतें संबंधित विभाग को तय समयसीमा दो सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के लिए संदर्भित की जाती हैं। जिनके निस्तारण के बाद विभाग डीएम के लिए आख्या प्रस्तुत करते हैं। 


ये रहे मौजूद
शिकायत निस्तारण करने वालों में एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ आकांक्षा राना, एसपीआरए पलाश बंसल, एसडीएम अतरौली महिमा राजपूत, सीओ अतरौली विशाल चौधरी, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी, पीडी भाल चन्द्र त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed