फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हादी हसन हॉल में सीनियर छात्रों से रौनक की हुई थी नोकझोंक

हादी हसन हॉल में सीनियर छात्रों से रौनक की हुई थी नोकझोंक

Thu, 16 May 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
हादी हसन हॉल में सीनियर छात्रों से रौनक की हुई थी नोकझोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2014 बैच के छात्र रौनक ऋषि को एएमयू प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। उस पर हॉदी हसन हॉल में 13 मई की रात्रि में शराब आदि पीते समय सीनियर छात्रों के साथ नोकझोंक का आरोप है। इस मामले में कुल पांच लोगों को निलंबित किया गया है।


रौनक ऋषि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के निवासी हैं। 13 मई को हॉदी हसन हॉल के कमरा नंबर 476 में शराब पीने को लेकर हंगामा हुआ था। आरोप है कि रौनक ने वीडियो बना रहे सीनियर छात्रों से नोकझोंक किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हॉदी हदन के कमरा नंबर 476 में शराब पीने एवं गांजा रखने आदि के आरोप में एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहसिन खान द्वारा पिसावा निवासी एमबीबीएस 2016 बैच के छात्र रजत चौधरी, बिहार के कैमुर निवासी एमबीबीएस 2015 बैच के सूर्य प्रताप सिंह, लखनऊ निवासी एमबीबीएस 2014 बैच के अमित कुमार राजपूत एवं मथुरा निवासी एमबीबीएस 2014 बैच के छात्र श्रेयांस बिंदल को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले की जांच प्रॉक्टर द्वारा गठित कमेटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed