{"_id":"5c0ad569bdec2241595bac9a","slug":"51544213865-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18.45 लाख में उठा साइकिल स्टेंड का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18.45 लाख में उठा साइकिल स्टेंड का ठेका
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
20 जनवरी से शुरू हो रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के लिए विभिन्न कामों के ठेके हो रहे हैं। शुक्रवार को साइकिल स्टेंड समेत आधा दर्जन व्यवस्थाओं के ठेके हुए। साइकिल स्टेंड का ठेका 18.50 लाख रुपये जीएसटी के साथ सबसे बड़े बोलीदाता हरेंद्र सिंह के नाम रहा। जबकि दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली मोहित कंस्ट्रक्शन थोड़ा ही पीछे रह गई। कंपनी की ओर से 18.35 लाख की बोली लगाई गई। बताते चलें कि साइकिल स्टेंड के ठेके के लिए छह बोलीदाता मैदान में थे।
इसके अलावा दूसरा बड़ा ठेका लाउडस्पीकर विज्ञापन का उठा। 2.71 लाख में जीएसटी के साथ उठे इस ठेके को सबसे बड़े बोलीदाता परशुराम ईको साउंड को दिया गया। इसके अलावा एलईडी का ठेका 4500 रुपये में जीएसटी के साथ राक क्राफ्ट इवेंट को, सीसीटीवी कैमरे का ठेका 2100 विद जीएसटी में क्विट सीक्योरिटी, रंगोली का ठेका एक लाख पचपन हजार 512 रुपये विद जीएसटी पूनम फेम, लेखन सामग्री का ठेका सुंदर बुक डिपो को मिला। नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि होर्डिंग्स विज्ञापन एवं स्मृति चिन्ह का ठेका नहीं उठ सका।