फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर आयुक्त के खिलाफ सुनवाई आज

नगर आयुक्त के खिलाफ सुनवाई आज

Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त के खिलाफ सुनवाई आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम वर्कशाप के सामने फौजी जमीन पर कूड़ा डालने और जन स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाने के मामले में नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे की सुनवाई शनिवार को स्थायी लोक अदालत में होगी।

नागरिक चेतना समिति की ओर से अधिवक्ता राम कृष्ण तिवारी ने वाद दायर किया है। इसमें कहा गया है कि नगर निगम वर्कशाप के ट्रैक्टर डीजल बचाने के लिए शहर के कूड़े को शहर से बाहर न ले जाकर अपने ही वर्कशाप के सामने डाल दिया जाता है।
विज्ञापन


लगातार कई सालों तक कूड़ा डंप करते-करते यहां पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। इसमें मरे हुए जानवर भी रहते हैं। इसमें आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास के दर्जनों मोहल्लों में रह रही हजारों की आबादी को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में नगर निगम की ओर से अदालत को भरोसा दिलाया गया था कि वहां से कूड़ा हटा लिया जाएगा और लेबलिंग करके हरियाली लगाई जाएगी साथ ही नगर निगम के कूड़ा न डालने के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि नगर निगम के अधिवक्ताओं के आश्वासन के बाद भी मौके पर कोई काम नहीं हुआ है। 31 नवंबर को होने वाली सुनवाई में अदालत को यही बात बतायी जाएगी।


नशीले पदार्थ में एक वर्ष तीन महीने की सजा
थाना बन्ना देवी क्षेत्र से नशीले पदार्थ के साथ दबोचे गए पप्पन को अदालत ने एक वर्ष तीन महीने की सजा सुनाई है। सितंबर 2017 को पुलिस ने 320 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ बन्ना देवी के रहने वाले पप्पन को दबोचा था। सुनवाई के बाद उस पर दोष सिद्ध हुआ। अब अदालत ने उसे एक वर्ष तीन महीने की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed