फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गैर सत्यापित किराएदार खुफिया एजेंसियों के रडार पर

गैर सत्यापित किराएदार खुफिया एजेंसियों के रडार पर

Thu, 09 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गैर सत्यापित किराएदार खुफिया एजेंसियों के रडार पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में 11 अगस्त को हो रही डिफेंस कॉरिडोर की बैठक और इसमें जुटने वाले वीवीआईपी अमले की मौजूदगी के बीच शहर में विभिन्न स्थानों पर रह रहे कुछ गैर सत्यापित किराएदार खुफिया एजेंसियों के लिए कुछ असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं।

इनके बारे खुफिया एजेंसियों को कुछ जानकारी है तो अधिकांश के मामलों में जानकारी नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने प्रशासन को ऐसे गैर सत्यापित किराएदारों के विषय में संकेत कर दिया है।
विज्ञापन


शहर में गूलर रोड, देहली गेट, एडीए शाहजमाल, भुजपुरा, नगला कलार, मेलरोज बाईपास, जलालपुर, बरौला जाफराबाद, नगला पटवारी आदि ऐसे कई इलाके हैं जहां पर निम्न वर्ग की बस्तियां हैं। यहां पर फेरी करने वाले, फड़ लगाने वाले, शहर शहर फड़ पर सामान बेचने वाले किराए पर घर लेकर रहने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश मामलों में मकान मालिक इनका पुलिस सत्यापन नहीं कराते हैं। अभी कुछ दिन पहले गूलर रोड पर एक रिटायर मास्टर के मकान में किराए को रहने आए एक व्यक्ति ने वहीं के रहने वाले एक बालक को अपहरण की नीयत से उठाने के प्रयास किया था। बालक के परिजनों के समय रहते आ जाने से उसका प्रयास विफल हो गया।

बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया था। 11 अगस्त को वीवीआईपी मूवमेंट और इन इलाकों में रह रहे गैर सत्यापित किराएदार खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इस और संकेत किया है।


‘वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पूरा शहर की चौकसी की जद में है। सभी इलाकों में थाना प्रभारियों को निर्देश है कि वह अपने अपने इलाकों में सतर्कता बरतेंगे। चप्पे चप्पे पर नजर है’
- अजय कुमार सहानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed