फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कड़ी सुरक्षा के मध्य यूपीएससी की परीक्षा आज

कड़ी सुरक्षा के मध्य यूपीएससी की परीक्षा आज

Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के मध्य यूपीएससी की परीक्षा आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपीएससी परीक्षा रविवार आज होगी। इसकी तैयारियों को प्रशासन ने शनिवार को अंतिम रूप दिया। जिले के 24 सेंटरों पर दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा में 9672 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के दौरान 14 मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों की निगरानी में हर सेंटर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा की तैयारियों के मामले में कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा प्रभारी एवं एडीएम सिटी एसबी सिंह की अध्यक्षता में मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन


हर सेंटर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। 14 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि दो पारियों में होने वाली परीक्षा की प्रथम पारी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, पेजर, ब्लू ट्रुथ, गजेट्स, इलेक्ट्रानिक वाच आदि का प्रयोग नहीं कर सकेगा। परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहने वाले परीक्षकों के साथ अन्य अधिकारी भी अपने साथ मोबाइल आदि नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट, फैक्स एवं साइबर कैफे बंद रहेंगे।


परीक्षा केंद्रों पर लोकल इंसट्रक्टर तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, फोटो के अलावा पैन आदि ही साथ ले जा सकेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे। उन्होंने देर सायं तक सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण भी किया।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
-परीक्षा केंद्र सुबह साढ़े आठ बजे खुल जाएगा
-परीक्षार्थी परीक्षा हाल में 20 मिनट पहले प्रवेश कर सकेगा
-परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले गेट लाक हो जाएगा
-निर्धारित समय से पहले कोई भी परीक्षार्थी बाहर नहीं आ सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed