फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   असहिष्णुता की ओर जा रहा देश: मुफ्ती जाहिद

असहिष्णुता की ओर जा रहा देश: मुफ्ती जाहिद

Tue, 08 May 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
असहिष्णुता की ओर जा रहा देश: मुफ्ती जाहिद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रसंघ भवन में पाकिस्तान जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए विवाद के बीच सुन्नी थियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुफ्ती मोहम्मद जाहिद खान ने कहा कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। वहीं, असहिष्णुता की ओर देश जा रहा है।

मुफ्ती जाहिद ने कहा कि समस्या का समाधान ताकत और बल से नहीं, बल्कि संवाद से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता को रोकने की जरूरत है। जिन्ना की तस्वीर एएमयू के छात्रसंघ भवन में वर्ष 1938 में लगी थी, जब वह राष्ट्रवादी नेता थे।
विज्ञापन


यह बात अलग है कि बाद में जिन्ना हिंदू-मुस्लिम दंगे का चैंपियन हो गया। मुफ्ती ने कहा कि उनकी राय में एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटनी चाहिए। जिन्ना के पक्ष में कोई नहीं है। सिर्फ झूठा प्रचार किया जा रहा है। जिस तरह से जिन्ना कत्लेआम कराने का दोषी है, वैसे ही महारानी विक्टोरिया, जार्ज पंचम भी कत्लेआम कराने का भी दोषी हैं। इनके स्टैच्यू और नाम को खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिससे देश असहिष्णुता की ओर जाने लगता है, यह सिलसिला काफी अरसे से चल रहा है। इसलिए अब सहिष्णुता की फसल लहलहानी होगी। अब इसकी बहुत ही जरूरत है। देश की खूबसूरती यह है कि यहां हर धर्म, हर जाति, हर भाषा को मानने वाले लोग रह रहे हैं। जैसे बाग में हर तरह के फूल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed