{"_id":"5aac20e34f1c1b00768b5f45","slug":"51521230051-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईसीसी के सदस्य बने परवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईसीसी के सदस्य बने परवेज
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य परवेज अहमद खान बनाए गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली से जारी हुई सूची में नाम होने पर परवेज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले उनका नाम 13 मार्च को जारी हुई सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
परवेज वर्ष 2012 में छर्रा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। वह दस वर्ष तक पार्षद रहे। केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का शुक्रिया अदा किया है।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरने की उनकी पूरी कोशिश होगी। वह 16 मार्च से दिल्ली में शुरू हो रही तीन दिवसीय कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होंगे।