फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नकल विहीन परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

नकल विहीन परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

Mon, 29 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
नकल विहीन परीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी। किसी तरह की लापरवाही व शिथिलता को अक्षम्य मानते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी डीएम रिषिकेश भास्कर याशोद ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में दी। डीएम ने एसडीएम अतरौली व इगलास के अलावा अन्य अधिकारियोें को निर्देश दिए कि वह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें। देख लें कि व्यवस्थाएं पूरी हैं या नहीं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार भी दिए गए हैं।

छह फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा होगी। 240 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने यहां सीसीटीवी कैमरोें की निगरानी में परीक्षा कराएं। यह सीसीटीवी कैमरे संचालित रखे जाएं। प्रत्येक पाली की सीडी सुरक्षित रखी जाए। कभी भी आकस्मिक चेकिंग कर सीडी देखी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकोें को चेताया कि इसमें बहानेबाजी पर समझा जाएगा कि केंद्र व्यवस्थापक नकल विहीन परीक्षा नहीं कराना चाह रहे हैं। उनकी मंशा ठीक नहीं है, ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक न मिलने की समस्या रखी।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि वह परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की पर्याप्त संख्या में परीक्षा ड्यूटी लगाएं। फर्नीचर, जनरेटर, प्रकाश आदि की व्यवस्था भी केंद्र व्यवस्थापक करा लें। परीक्षा केंद्र के अंदर ड्यूटी पर लगे कक्ष निरीक्षक से लेकर चपरासी से लेकर हर व्यक्ति के पास डीआईओएस ऑफिस से जारी परिचय पत्र होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा के विषय के दौरान संबंधित विषय का कक्ष निरीक्षक न लगाया जाए। कक्ष निरीक्षक का पाल्य उस केंद्र पर परीक्षार्थी न हो। परीक्षा की अवधि में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्व नहीं होने चाहिए। बैठक में डीआईओएस की गैरमौजूदगी में एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेेंगे प्रश्नपत्र
सोमवार और मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे। इस बाबत भी बैठक में डीएम ने निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वह अगले दो दिन तक अपने मोबाइल फोन ऑन रखें और प्रश्नपत्रों के बंडल सुरक्षा में रखवाएं। प्रश्नपत्रों के पैकिट कक्ष निरीक्षक की मौजूदगी में खोले जाएंगे और वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक यह भी देख लें कि प्रश्नपत्रों के बंडल उनके यहां सही आए हैं या नहीं। प्रश्नपत्र पर्याप्त हैं या नहीं। परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाएं दो घंटे के अंदर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी जाएं। उल्लेखनीय है कि डेढ़ सप्ताह पहले ही प्रश्नपत्र यहां आ चुके हैं। उन्हें नौरंगीलाल जीआईसी के स्टांग रूम में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed