{"_id":"5a6ce5434f1c1bca798b6342","slug":"51517086019-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नुमाइश में कार्यक्रम रद्द होने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नुमाइश में कार्यक्रम रद्द होने का सिलसिला जारी
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश में कार्यक्रम रद्द होने का सिलसिला जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गायिका नेहा कक्कड़ एवं कनिका कपूर की दो बड़ी नाइट रद्द होने के बाद अब नुमाइश में कार्यक्रमों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी मुक्ताकाश रंगमंच पर उप्र फाउंडेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस का कार्यक्रम रद्द हो गया।
यही नहीं रविवार आज सुबह 11 बजे से दो बजे तक होने वाला मानव मंगल मिलन एवं सद्भावना समागम कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। इस तरह रद्द होने वाले कार्यक्रमों की संख्या आधा दर्जन हो गई है। इससे दर्शकों को खासा धक्का लगा है। आयोजकों के पास भी इन कार्यक्रमों के रद्द होने का कोई जवाब नहीं है।
रद्द कार्यक्रम और उसका दिनांक
- 22 जनवरी- कनिका कपूर नाइट
- 24 जनवरी- उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ
- 26 जनवरी- पेंशनर्स सम्मेलन
- 27 जनवरी- उप्र फाउंडेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस
- 28 जनवरी- मानव मंगल मिलन एवं सद्भावना समागम
- दो फरवरी- स्टार्स आफ अलीगढ़ नाइट नेहा कक्कड़ नाइट
जो भी कार्यक्रम रद्द हुए हैं। उनके आयोजकों ने इसके वाजिब कारण गिनाए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
- एसबी सिंह, एडीएम सिटी एवं नुमाइश प्रभारी