{"_id":"5a0ca62f4f1c1b65548bd75b","slug":"51510778415-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड रह गया आधा, बिजली बिल का भुगतान अभी भी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोड रह गया आधा, बिजली बिल का भुगतान अभी भी पूरा
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोड रह गया आधा, बिजली बिल का भुगतान पूरा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें सोडियम से बदलकर एलईडी हो गईं और लोड आधा हो गया, लेकिन बिजली का बिल उतने का उतना ही रहा। इसी बात को लेकर आरटीआई संस्था ट्रैप के विमल खेमानी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा है कि नगर निगम ने 2016 के अंत में अपनी सभी स्ट्रीट लाइटों को भारत सरकार के उपक्रम के सहयोग से एलईडी लाइटों में बदल दिया था। जब पुराने तरीके से लोड 1251 किलोवाट था, तो नगर निगम बिजली विभाग को 52 लाख रुपये प्रति माह का भुगतान करता था। अब एलईडी लाइटें लग चुकी हैं और लोड 500 किलोवाट रह गया है, तब भी 52 लाख रुपये ही भुगतान हो रहा है। जबकि यह राशि 20 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती है। इस मामले की जांच की जाए, क्योंकि इससे नगर निगम को लाखों रुपये की क्षति हर माह हो रही है।