{"_id":"59b59df44f1c1bf47f8b5c0c","slug":"51505074676-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदे ट्रक से अवैध वसूली पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदे ट्रक से अवैध वसूली पर सिपाही लाइन हाजिर
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं से लदे ट्रक से अवैध वसूली पर सिपाही लाइन हाजिर
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।
महानगर के कोतवाली क्षेत्र में भुजपुरा के पास पशुओं से लदे दो ट्रकों से अवैध वसूली करते दो पीआरवीकर्मी सिपाहियों को भाजपा नेताओं ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं, जब टोकाटाकी हुई तो सिपाही बहस करने लगे और बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई। इस पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।
वाकये के अनुसार युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय रविवार दोपहर भुजपुरा बाईपास होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि हाईवे पुल के नीचे तेज गति से आते भैंसों से लदे ट्रकों को पीआरवी कर्मी रोक रहे हैं और उनके देखते ही देखते दो ट्रकों से 200-200 रुपये ले लिए।
इस पर इन सिपाहियों को रोक कर टोका गया तो इन लोगों ने बहस शुरू कर दी। इस पर तत्काल एसएसपी आदि को अवगत कराया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने पीआरवी 708 के सिपाही आफताब व निसार अली को लाइन हाजिर कर दिया है और इनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।