{"_id":"5999e9be4f1c1b28388b47ac","slug":"51503259070-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की गुणवता सुधारने पर डीआईओएस ने दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की गुणवता सुधारने पर डीआईओएस ने दिया जोर
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर डीआईओएस ने दिया जोर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नौरंगीलाल जीआईसी में डीआईओएस ने जिले के राजकीय व वित्तपोेषित कालेजों के प्रधानाचार्यों संग बैठक की। इसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। तय किया गया कि अब विद्यार्थियों से 10 के स्थान पर 15 रुपये क्रीड़ा शुल्क लिया जाएगा।
डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य जागरूक मिशन के तहत मेरी सेहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को डेंगू, चिकिनगुनिया, स्वाइन फ्लू, मलेरिया जैसी बीमारियों से रोेकथाम के उपाय बताकर जागरूक किया जाए। ग्रीन कोर योजना के तहत विद्यालयोें में पठन-पाठन सुधारने के लिए ईको क्लब गठित करने पर भी डीआईओएस ने जोर दिया। उन्होंने इंसपायर्ड अवार्ड योजना के लिए विद्यार्थियों का नामांकन कराने के भी निर्देश दिए।
जिले में क्रीड़ा समिति का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि अब क्रीड़ा शुल्क 15 रुपये लिए जाएंगे। खेल प्रतियोगिताएं नियत स्थान व समय पर ही कराई जाए। बैठक में एडीआईओएस डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी करुण प्रकाश, जिला क्रीड़ा प्रभारी आईडी वर्मा आदि मौजूद थे।