{"_id":"596fc1f44f1c1b46188b4767","slug":"51500496372-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर अंकुश न लगा तो थाने, चौकियों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर अंकुश न लगा तो थाने, चौकियों का घेराव
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधों पर अंकुश न लगा तो थाने, चौकियों का होगा घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। महानगर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए कौमी एकता मंच के पदाधिकारियों ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना के नेतृत्व में बुधवार को डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द अपराधों पर अंकुश नहीं लगा तो थाने से लेकर चौकी तक का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी, हत्याएं आदि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन इनको रोकने में असफल है। सत्ता में मंत्री संदीप सिंह के क्षेत्र में डकैती, लूट की घटनाओं ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। आम जनता में भी भय व्याप्त है। गाय की सुरक्षा के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द अपराधों का सिलसिला नहीं थमा तो थाने व चौकियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कैलाश वाल्मीकि, शीलू पंडित, युवा नेता गौरांग देव चौहान, इमरान घोसी, राकेश शर्मा, मोहन चोटाला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।