फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नई क्रीड़ा अधिकारी होंगी रानी प्रकाश

नई क्रीड़ा अधिकारी होंगी रानी प्रकाश

Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नई क्रीड़ा अधिकारी होंगी रानी प्रकाश
रानी प्रकाश होंगी नई क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

रानी प्रकाश अब नई क्रीड़ा अधिकारी होंगी। वह सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदभार ग्रहण करेंगी। रानी प्रकाश फीरोजाबाद में बतौर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी तैनात थीं।
राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट रहीं रानी प्रकाश ने अमर उजाला को बताया कि खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। भले ही उन्हें इसके लिए दूसरे से मदद लेनी पड़े, इसमें वह संकोच नहीं करेंगी। कोचिंग में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 28 साल के तर्जुबे से प्रशिक्षुओं को लाभान्वित करेंगी। वह हाथरस, झांसी, सिद्धार्थनगर, गोंडा, फीरोजाबाद सहित कई जिलों में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच के लिखेंगी पत्र
अलीगढ़ । तकरीबन दो वर्ष के बाद मिले क्रिकेट कोच ने यहां आने से इंकार कर दिया। तब से क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर ठप है। खेल अधिकारियों ने एक लाख 10 हजार रुपये की लागत से नेट कवर्ड तीन पिच बनवाई थी, लेकिन कोच के इंकार के बाद प्रशिक्षुओं की बेहतर खिलाड़ी बनने उम्मीदें टूट गईं। इस संबंध में क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश का कहना है कि कोच के लिए वह खेल निदेशालय को पत्र लिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
प्रभारी आरएसओ का कानपुर तबादला
अलीगढ़ । क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) का प्रभार संभाल रहे अजय कुमार सेठी का तबादला ग्रीन पार्क कानपुर के लिए हो गया है, उन पर आगरा के साथ अलीगढ़ की जिम्मेदारी थी। वह बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। शासन स्तर से किए गए फेरबदल में आरएसओ अजय सेठी ग्रीन पार्क के अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर देहात सहित कई जिले देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed