{"_id":"609c26058ebc3e8dc5070331","slug":"5139-injected-vaccine-to-protect-against-corona-city-office-news-ali2629826159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए 5139 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए 5139 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए जनपद में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 18 से 44 वर्ष के 2753 और 45 वर्ष से ऊपर के 2386 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस तरह बुधवार को कुल 5139 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। इस दौरान सभी केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि बुधवार को 26 केन्द्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 2753 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। 45 वर्ष के ऊपर लाभार्थियों का जिले के 26 केंद्रों में 47 सत्रों में 2386 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लक्ष्य 5894 के सापेक्ष 1238 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 1148 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों के टीकाकरण के लक्ष्य 3300 के सापेक्ष 2753 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। डीआईओ ने कहा कि टीकाकरण के चौथे चरण में 18 से 44 साल के युवाओं के जिले के 26 बूथों पर चल रहे टीकाकरण के लिए प्री रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रतिदिन चरण वार 3300 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लाभार्थियों के लिए स्पॉट आवंटन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं युवा
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने 18 से 44 साल के युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में युवा वर्ग ज्यादा चपेट में आ रहा है।
उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अनुरोध किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से युवा वर्ग को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें और जो लोग रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया नहीं जानते उनकी मदद करें।