फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   51 people arrived with grievances; only 12 found a resolution

Aligarh News: फरियाद लेकर पहुंचे 51, केवल 12 को मिला समाधान

Sun, 20 Sep 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
51 people arrived with grievances; only 12 found a resolution
तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम, एसएसपी। संवाद - फोटो : samvad
तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं का पिटारा अफसरों के सामने खोला। डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज जादौन ने शिकायतें गंभीरता से सुनीं। कुल 51 शिकायतें आईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। इनमें चकमार्गों की पैमाइश, आय प्रमाण पत्र, भूमि बंटवारे और पेंशन के मामले प्रमुख रहे।
विज्ञापन

राजस्व की 39, पुलिस की चार, विकास की दो, नगर पंचायत व पीडब्ल्यूडी की एक-एक तथा कृषि और विद्युत की दो-दो शिकायतें आईं। डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे।
विज्ञापन

मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने योग्य कार्रवाई की जाए। भूमि विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दोनों पक्षों को सुनने और मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि विवादित मामलों में पुलिस शिकायतकर्ता के थाने पहुंचने का इंतजार न करे, बल्कि खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति देखे। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामनाथ सिंह, एसडीएम हरिश्चंद्र, तहसीलदार अजय कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed