फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   500 bags of ration ricea arest

राशन के चावल की 500 बोरियां पकड़ीं

Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
500 bags of ration ricea arest
राशन के चावल की 500 बोरियां पकड़ीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राशन की वस्तुओं की कालाबाजारी जारी है। बीती रात पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने धनीपुर मंडी में एक दुकान पर छापा मारकर राशन के चावलों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। इसमें 500 कट्टे भरे थे। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर गांधीपार्क पुलिस ने बीती रात करीब एक बजे धनीपुर मंडी स्थित दुकान संख्या 39 में छापा मारकर ट्रक संख्या एचआर 55 जे-7441 को पकड़ लिया। माल के साथ पकड़े गए श्यामनगर निवासी हरिओम पुत्र राजकुमार से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि यह चावल उसका  है और कमलेश एंड कंपनी धनीपुर मंडी से खरीदकर वाहन में लादा जा रहा था। पुलिस ट्रक को थाने ले गई। जांच में आरोपी हरिओम चावल के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर सका।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो वाहन में 500 कट्टे पाए गए।
डीएसओ नीरज कुमार ने बताया कि चावल की खरीद संबंधी कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत न हो पाने से पकड़े गए चावल को राशन का चावल माना जा रहा है। इस मामले में श्याम नगर निवासी हरिओम, दरियापुर बुलंदशहर निवासी दिनेश एवं ठाकुर बस्ती धनीपुर निवासी सुमित कुमार के  खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed