फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 year old temple found in dense Muslim population in Aligarh

अब अलीगढ़ में मिला मंदिर: शिवलिंग को मिट्टी में दबाने की हो रही थी कोशिश, 50 साल पुराना बताया जा रहा मंदिर

Wed, 18 Dec 2024 04:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Dec 2024 04:45 PM IST
सार

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर की धुलाई की और शिवलिंग की पूजा शुरू कर दी। मंदिर पर पूजा करने का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन
50 year old temple found in dense Muslim population in Aligarh
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में घनी मुस्लिम आबादी के मोहल्ला सराय रहमान की कंजर वाली गली में 50 साल पुराना मंदिर मिला है। मंदिर से देवी देवताओं की मूर्तियां गायब हैं। आज शिवलिंग को भी मिट्टी में दबाने की कोशिश की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और शिवलिंग को मिट्टी में दबाने का विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर की धुलाई की और शिवलिंग की पूजा शुरू कर दी। मंदिर पर पूजा करने का सिलसिला लगातार जारी है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में कुछ साल पहले तक कंजर आबादी रहती थी जो इस मंदिर में पूजा पाठ करती थी। धीरे-धीरे कंजर आबादी में रह रहे लोग मुस्लिम समाज को अपने मकान बेचकर चले गए। तब से यह मंदिर इसी हाल में पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंदिर को नुकसान पहुंचाकर मकान का निर्माण किया जा रहा था। इसी के तहत देवी देवताओं की मूर्तियां मंदिर से हटा दी गईं और शिवलिंग को मिट्टी में दबाने का प्रयास चल रहा था। मंदिर के पीछे खाली स्थान में निर्माण चल रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह खाली स्थान मंदिर का है, जिस पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। मौके पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed