फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 thousand reward on rape accused in Saadabad

सादाबाद में दुष्कर्म के आरोपी पर 50 हजार इनाम

Fri, 19 Mar 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
50 thousand reward on rape accused in Saadabad
हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामई खेड़ा के दुष्कर्म के मुकदमे के फरार अपराधी अजीत पर आईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह इनामी राशि एसपी हाथरस की संस्तुति पर आईजी रेंज पीयूष मोर्डिया के स्तर से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सादाबाद में वर्ष 2019 में दर्ज हुए दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट आदि धाराओं के मुकदमे में अजीत फरार चल रहा है।
उस पर एसपी हाथरस के स्तर से 5 नवंबर 2019 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मगर आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी और न कोई सुराग मिल सका। इस मामले में एसपी हाथरस के स्तर से आईजी रेंज से इनाम बढ़ाने की संस्तुति सहित अनुरोध किया। इस पर आईजी अब उस पर इनामी राशि 50 हजार रुपये करते हुए और इनाम बढ़ाने की संस्तुति एडीजी जोन स्तर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed