फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   5-5 saplings planted on booths on Dr. Shyama Prasad's birth anniversary

डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती पर बूथों पर लगाए 5-5 पौधे

Tue, 07 Jul 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
5-5 saplings planted on booths on Dr. Shyama Prasad's birth anniversary
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पौधरोपण किया। जनपद की सात विधानसभाओं के करीब 2600 बूथों पर करीब 13 हजार पौधे रोपे गए। भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में जिले के 1900 बूथों पर करीब 9500 पौधे रोपे गए। जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा, अनेकपाल सिंह आदि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत के नेतृत्व में 740 बूथों पर करीब 3500 पौधे लगाए गए हैं। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण के बाद रखरखाव का संकल्प लिया। इस मौके पर पूनम बजाज, ई. जगमोहन गुप्ता, मनीष राय, वैभव गौतम, सुरेश शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, जगदीश महाजन, सत्य प्रकाश वर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, नितिन सुपारी आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह एवं भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने कस्बा हरदुआगंज के रामलीला मैदान में पौधरोपण किया। इससे पूर्व गंगा पब्लिक स्कूल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उपेंद्र सिंह नीटू एवं अभिमन्यु सिंह ने लोगों से पौधरोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। राजेश यादव, संदीप मित्तल, बंटी जादौन, देवराज शर्मा, सुनील, योगेंद्र आर्य आदि मौजूद थे। भाजपा नेता सुशील मित्तल ने सिटी एंक्लेव स्थित कैंप कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी दो विधान एवं दो निशान के विरोधी थे। अर्पित मित्तल, दिनेश वर्मा, पवन कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस भाजपा पार्षद दल के सचेतक विजय तोमर के कार्यालय पर मनाया गया। अध्यक्ष उपसभापति नगर निगम पुष्पेंद्र जादौन एवं संचालन मुख्य सचेतक दिनेश गुप्त ने किया। पुष्पेंद्र जादौन ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर नरेंद्र मोदी सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा कश्मीर की आजादी का स्वप्न देखा गया था। प्रधानमंत्री कश्मीर व अक्साई चीन को भारत में मिलाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करेंगे। जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, अवध प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। भाजपा महावीरगंज मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर पौधारोपण किया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, कृष्ण कुमार कन्हैया, संजीव बहजोई ने पौधारोपण कर डॉ. मुखर्जी को याद किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय गोपाल वीआईपी एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। आशीष डिस्पोजल, संदीप कुमार कुमार घी, विशाल आनंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed