फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   49 students of the district trapped in Ukraine in BJP's list

यूक्रेनः भाजपा की सूची में जिले के 49 छात्रों के नाम

Thu, 03 Mar 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
49 students of the district trapped in Ukraine in BJP's list
जनपद के 49 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे संबंधित सूची भाजपा ने जारी की है। यह अलग बात है कि उनमें से कुछ युद्ध शुरू होने से पहले आ गए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद दो छात्राएं वापस आई हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ के कितने छात्र-छात्राएं यूक्रेन में हैं, इसकी सटीक सूचना अभी किसी के पास नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा चंद रोज पहले 27 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई थी। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों के अभिभावकों की एसोसिएशन द्वारा यह संख्या करीब 45 बताई जा रही थी। सांसद सतीश कुमार गौतम ने विदेश मंत्री के पास 28 छात्र-छात्राओं की सूची भेजी है। भाजपा द्वारा जारी सूची में यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 49 है। भाजपा की यह सूची बुधवार को पार्टी नेताओं के पास पहुंची है। इस सूची में यूक्रेन में छात्र-छात्राओं के शहर और यूनिवर्सिटी का उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त गृह जनपद, क्षेत्र (भाजपा संगठन की दृष्टि से), नाम, लिंग और पिता का नाम अंकित है। भाजपा के जिला प्रवक्ता आशीष कुमार ने बताया कि 49 लोगों की सूची में सात ग्रामीण एवं 42 शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राएं हैं। भाजपा द्वारा जारी सूची में से दो छात्राएं एवं एक छात्र आ गए हैं। छात्राएं युद्ध शुरू होने के बाद आई हैं, जबकि एक छात्र युद्ध शुरू होने से पहले ही आ गया था। कुछ अन्य छात्र भी हैं, जो युद्ध के खतरे को देखते हुए पहले ही अलीगढ़ आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed