फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   488 religious place selected which stablished near road

जिले में सड़क किनारे 488 धार्मिक स्थल चिन्हित

Sun, 14 Mar 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
488 religious place selected which stablished near road
जिले में सड़क किनारे 488 धार्मिक स्थल चिन्हित
विज्ञापन

डीएम को सभी संबंधित विभागों ने भेजी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। जिले में सड़क किनारे व रास्तों पर 488 धार्मिक स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसका खुलासा शनिवार को सभी एसडीएम, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एचएचएआई, एडीए की रिपोर्ट में हुआ है। जिलाधिकारी अब शासन को यह पूरी रिपोर्ट भेजेंगे।
वर्ष 2011 के बाद राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग, सड़कों व गलियों के किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने के शासन के आदेश के बाद जिला स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। डीएम ने इस संबंध में एसएसपी, नगर आयुक्त, सभी एसडीएम, पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद सर्वे शुरू हुआ तो शहर के साथ ही देहात इलाके में जिले में कई स्थानों पर धार्मिक स्थल सड़क किनारे पाए गए। इनको हटाकर दूसरे स्थान पर बसाने के लिए कोर्ट की ओर से भी आदेश जारी किया गया था। अब प्रशासन इस रिपोर्ट को शासन को भेजेगा। वहां से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक सभी विभागों को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी थी, उन्होंने रिपोर्ट दे दी है। इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब 10 वर्ष पहले चिह्नित किए थे धार्मिक स्थल
अलीगढ़। नगर निगम की सड़कों पर 111 मंदिर, मस्जिद एवं मजार आदि चिह्नित किए गए हैं। ये चिन्हीकरण करीब दस साल पहले किया गया था। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 111 स्थलों की सूची सौंप दी गई है। शासन-प्रशासन की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट करीब दस साल पुरानी है। इसका भौतिक सत्यापन आदि का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे या रास्तों पर स्थित धार्मिक स्थल
कोल तहसील में 28 धार्मिक स्थल
अतरौली तहसील में 22 धार्मिक स्थल
इगलास तहसील में 47 धार्मिक स्थल
खैर तहसील में 11 धार्मिक स्थल
नगर निगम क्षेत्र में 111 धार्मिक स्थल
पीडब्ल्यूडी के संरक्षण वाले मार्गों पर 227 धार्मिक स्थल
एनएचएआई के राजमार्गों 42 धार्मिक स्थल पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed