फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   450 crores to rejuvenate Aligarh railway station, facilities will be available

Indian Railways: 450 करोड़ से होगा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 26 Aug 2022 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने एडीआरएम संजय कुमार समेत तमाम अफसरों के साथ टूंडला से अलीगढ़ तक विशेष यान के जरिए निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म और नई बिल्डिंग का जायजा भी लिया।

विज्ञापन
450 crores to rejuvenate Aligarh railway station, facilities will be available
रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का निरीक्षण करते डीआरएम मोहित चंद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यहां करीब 450 करोड़ रुपयों से स्टेशन का आधुनिकीकरण होगा। जिसमें अलीगढ़ स्टेशन के लेकर दाऊद खां स्टेशन तक ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके निर्माण से रेल सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार हो सकेगा।

विज्ञापन


इस परियोजना के तहत अंग्रेजों के जमाने में बने और 156 साल पुराने स्टेशन की इमारत को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण की तैयारी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने एडीआरएम संजय कुमार समेत तमाम अफसरों के साथ टूंडला से अलीगढ़ तक विशेष यान के जरिए निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म और नई बिल्डिंग का जायजा भी लिया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों के साथ स्टेट बैंक, बरछी बहादुर पुल से गांधीपार्क रोडवेज बस स्टैंड से दाऊद खां रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित ओवर ब्रिज की संभावनाओं को तलाशा। करीब छह घंटे के प्रवास के दौरान कहा कि जल्दी ही पुरानी बिल्डिंग के कार्यालयों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


सीमा फाटक पर ब्रिज का प्रस्ताव लंबित
सीमा टाकीज फाटक से ओवर ब्रिज के निर्माण की राह आसान नहीं दिख रही है। कचहरी की साइट से तो रास्ता है, लेकिन बन्नादेवी की तरफ सीमा टॉकीज एवं नई बस्ती की ओर रास्ता न मिलने के कारण पेच फंस गया है। इस रास्ते की जद में 150 मकान आड़े आ रहे हैं। यहां ओवर ब्रिज का निर्माण होने पर हादसों पर रोक लग सकेगी। स्थानीय नागरिकों के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए सांसद सतीश गौतम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके निर्माण में घनी आबादी वाली नई बस्ती की तरफ रास्ता सकरा होने के साथ - साथ यहां अतिक्रमण भी अधिक है। यदि अतिक्रमण हटता है तो दोनों साइड के 150 घर इसकी जद में आएंगे। वहीं, सीमा टॉकीज वाले रास्ते को चुना जाता है तो यहां घरों के साथ -साथ दुकानें भी जद में आएंगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इन दोनों रास्तों को लेकर असमंजस में हैं। इस इलाके में रोजाना तकरीबन 20 हजार लोगों का आवागमन होता है। ट्रेन गुजरने के दौरान रेल फाटक बंद होता है तो यहां वाहनों की कतार लग जाती है। कुछ लोग जल्दबाजी में फाटक को क्रॉस करने के चक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed