फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   42 pairs tied to the result formulas

परिणय सूत्र में बंधे 42 जोड़े

Fri, 22 Jun 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 22 Jun 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
42 pairs tied to the result formulas
सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में सभी जोड़ो के साथ प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, सांसद सतीश गौतम। - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 42 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंध गए। इसकी गवाह बनी कृष्णांजलि नाट्यशाला। यहां आयोजित भव्य समारोह में अलीगढ़ की गंगा जमुनी तहजीब स्पष्ट झलकी। जहां एक ओर गायत्री परिवार की देखरेख में वैदिक मंत्र उच्चारित हो रहे थे तो दूसरी ओर निकाह पढ़ाया जा रहा था। इस दौरान 38 हिंदू तो चार मुस्लिम जोड़ों ने विवाहित जीवन में प्रवेश किया। उन्हें आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे प्रदेश के गन्ना, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, सांसद एवं विधायकगणों के साथ डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अफसर।
विज्ञापन


इस मौके पर नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस योजना में ऐसे गरीब, निराश्रित परिवारों की पुत्रियों की शादी बिना किसी खर्च के कराई जा रही हैं जो अपने संसाधनों से शादी का बोझ नहीं सह सकते। कार्यक्रम में प्रति जोड़े पर 35000 रुपये की दर से सरकार द्वारा व्यय किया जा रहा है। इसमें लड़की को 20000 रुपये का अनुदान उसके बैंक खाते में, 10000 रुपये का सामान एवं 5000 रूपये विवाह व्यवस्था में व्यय किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कार्यक्रम में 4 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़ों का निकाह काजी द्वारा पढ़ाया गया। शेष 38 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार की देखरेख में हिन्दू रीति.रिवाज के अनुसार पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ वर-वधुओं को हवन कुंड के सात फेरे कराकर सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने विवाह कार्यक्रम में मुक्ताकाश नाट्य संस्थान मेरठ द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक बदरी की दुल्हनियां की प्रशंसा की।  जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के साथ.साथ शादी.विवाह योजना समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। पात्र व्यक्ति अपना आनलाइन आवेदन शादी से 90 दिन पूर्व एवं बाद में कर सकते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सीडीओ दिनेश चंद्र एवं समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह समेत अन्य अफसरों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजवीर दिलेर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, डीसी मनरेगा जीएन भट्ट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लाक व नगर पंचायतों के थे विवाहित जोड़े
इगलास-एक, गोंडा-9, नगर निगम-6, टप्पल-6, जलाली नगर पंचायत-1, हरदुआगंज नगर पंचायत-1, नगर पंचायत इगलास-2, बिजौली-3, धनीपुर-1, अकराबाद-1, लोधा-6, चंडौस-2, जिला पंचायत-2, जट्टारी नगर पंचायत-1

शादी में यह सामान दिया गया
डिनर सैट, बक्सा, हिंदू लड़कियों को दो साड़ी का टैब, मुस्लिम लड़कियों को दो सूट, लड़के के कपड़े, बैड शीट, दो चादर, दो तकिये, दो तौलिया, श्रंगारदानी, पंखा, 11 बर्तनों का सैट, कुकर अलग से, 1 ज्वेलरी-चांदी के चार बिछुए, एक पायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed