{"_id":"6a103dbc0747f3c31b0fea53","slug":"42-meter-high-hydraulic-lift-for-fire-fighting-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire: 14वीं मंजिल तक मिनटों में बुझेगी आग, अलीगढ़ में पहली बार आएगी 42 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire: 14वीं मंजिल तक मिनटों में बुझेगी आग, अलीगढ़ में पहली बार आएगी 42 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक लिफ्ट
Fri, 22 May 2026 04:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 04:58 PM IST
सार
इस हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के आने से ऊपरी मंजिलों (14वीं मंजिल तक) की खिडि़कियों और छतों तक पानी की तेज बौछारें बेहद आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
अग्निशमन कार्यालय में खड़ी दमकल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में तेजी से बढ़ रहे बहुमंजिला इमारतों और हाईराइज सोसायटियों के बीच अग्नि सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (लिफ्ट) आने वाला है। गाड़ी पर ही फिक्स रहने वाला यह विशेष प्लेटफार्म 42 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकेगा, जिससे 14 मंजिल तक की इमारतों में लगी आग पर चंद मिनटों में काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जिले के इतिहास में पहली बार दमकल विभाग को इस तरह की आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों डीजी फायर की सभी अग्निशमन अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रदेश के दमकल बेड़े को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था। इसी के तहत तय किया गया कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ सहित सभी विकास प्राधिकरणों (अथॉरिटी) में हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदे जाएंगे, ताकि बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले नागरिकों की अग्नि सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। अलीगढ़ में सात फायर स्टेशन हैं। कोल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बन्नादेवी, अलहदादपुर और तालानगरी फायर स्टेशन हैं। जबकि पांचों तहसील में फायर स्टेशन हैं।
विज्ञापन
अब तक अलीगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में ऊंची इमारतों में आग लगने पर दमकल कर्मियों को पारंपरिक सीढ़ियों और सीमित संसाधनों के कारण बचाव कार्य में भारी जोखिम और दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के आने से ऊपरी मंजिलों (14वीं मंजिल तक) की खिडि़कियों और छतों तक पानी की तेज बौछारें बेहद आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। आग के बीच ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए लोगों को इस हाइड्रोलिक लिफ्ट के बड़े प्लेटफार्म के जरिए सुरक्षित और तेजी से नीचे उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन