{"_id":"5c744a6cbdec22737361cd40","slug":"41551125100-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीर महल पर हुई तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीर महल पर हुई तालाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिंगल स्क्रीन सिनेमा के स्वर्ण काल में कभी शहर की शान और चौराहे की पहचान माने जाने वाले छह दशक से भी ज्यादा पुराने भारतीय तस्वीर महल सिनेमा पर सोमवार को नगर निगम ने ताला जड़ दिया और नोटिस चस्पा कर दिया। तस्वीर महल पर नगर निगम का 1.51 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है। इसके अलावा फफाला में भी एक दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई।
1950 के दशक के अंत में भारतीय तस्वीर महल सिनेमा का निर्माण ज्ञात है। कहा जाता है कि इसमें स्क्रीन के सामने चेयर इस तरह लगाई गई हैं कि कहीं भी दर्शक बैठ जाए उसे स्क्रीन का व्यू एक जैसा मिलता है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों की यादों में तस्वीर महल भी बसता है। लेकिन सोमवार को नगर निगम वसूली टीम ने शहर के कई क्षेत्रों में की सुबह सुबह ताला बंदी की कार्यवाही की।
विज्ञापन
इसी क्रम जोन 1 में जोनल अधिकारी अजीत राय व उनकी टीम ने शहर के प्रतिष्ठित तस्वीर महल पर ताला व नोटिस ठोक दिया। अजीत कुमार राय ने बताया सिनेमा हाल पर भारतीय तस्वीर महल के नाम ही टैक्स लगा है। जिस पर 1 लाख 51 हजार 563 रुपये बकाया है।
जोन 4 में जोनल अधिकारी सभापति यादव के नेतृत्व में फफाला दवा मार्केट में कैसर हयात की दुकान पर तालाबंदी की गई। इस पर 1.65 लाख रुपये बकाया थे। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने ऐसे सभी बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र से शीघ्र अपने बकाया टैक्स नगर निगम में जमा कराएं।
नगर निगम की तालाबंदी और नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही जारी रहेगी। इसके साथ साथ ऐसे बकायेदारों के खाता सीज करने की कार्रवाई करने के निर्देश सभी जोनल अधिकारियों को दिए गए हैं।