{"_id":"5c647792bdec220f122099d3","slug":"41550088082-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट बंद होने से नकल माफियाओं के सक्रिय होने की है संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट बंद होने से नकल माफियाओं के सक्रिय होने की है संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
इंटरनेट बंद होने के कारण अब जिले में गुरुवार को सुबह की पाली में आयोजित 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन को नकल माफियाओं के मंसूबे विफल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
बता दें कि एएमयू प्रकरण के चलते जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने गुरुवार दोपहर तक इंटरनेट की सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं गुरुवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा है। इंटरनेट बंद होने से अब सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम में दिखने वाले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आनलाइन नहीं दिख पाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इंटरनेट बंद हुआ है।
हार्ड ड्राइव में रिकार्डिंग चलती रहेगी। संदिग्धता पर परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज, वाइस रिकार्डर की क्लिप का परीक्षण किया जाएगा। वहीं सचल दल भी अधिकांश विद्यालयों में जाकर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सचल दल यह भी देखेंगे कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चल रही है कि नहीं। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा को नकल विहीन ही संपन्न कराया जाएगा।