{"_id":"5bc8ec87bdec22722526cba7","slug":"41539894407-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी आज, समाप्त हो जाएगा रावण का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयादशमी आज, समाप्त हो जाएगा रावण का राज
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
श्री रामलीला महोत्सव के तहत आज नुमाइश मैदान में अंहकारी रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पूर्व रामलीला मैैदान से सिहांसन मेला निकाला जाएगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा।
गुरुवार को रामलीला मैदान में कुंभकरण, मेघनाथ व अहिरावण वध व सुलोचना सती लीला का मंचन हुआ। आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने राघवेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में बखूबी मंचन किया। वहीं आज (शुक्रवार) रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ सिहांसन मेला निकाला जाएगा। जो शाम सात बजे तक शहर में होते हुए नुमाइश मैदान में पहुंचेगा। यहां श्री राम अहंकारी रावण का युद्ध के दौरान खात्मा करेंगे। इसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के लिए कुंभकरण, मेघनाथ व रावण के पुतले का दहन होगा।
इस दौरान आयोजकों ने आतिशबाजी की भी व्यवस्था की है। वहीं रावण के पुतलों से दहन के दौरान भी शोले भड़केंगे। उसकी अस्थियों से खून निकलेगा। रावण की अट्टहास हंसी एकाएक खत्म हो जाएगी। गुरुवार को आयोजित रामलीला में अरविंद अग्रवाल, विमल अग्रवाल, संदीप रंजन, शैलेंद्र अग्रवाल, अतुल कुलश्रेष्ठ, पवन गुप्ता, अन्नू बीड़ी, पवन खंडेलवाल, मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।